यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस ने जिलेभर में चलाई यातायात जागरूकता अभियान व सैकड़ों पर किया कार्रवाई
- By UP Samachaar Plus --
- Saturday 16 Nov, 2024
- 279
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
महराजगंज,16 नवम्बर। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशानुसार, आज यातायात माह के अन्तर्गत यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और प्रवर्तन कार्यवाही की गई। इस दौरान यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस ने जिलेभर में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।
यातायात माह के दौरान यातायात पुलिस द्वारा विशेष रूप से ट्रैक्टर चालकों को प्रशिक्षित किया गया। कस्बा फरेंदा और फरेंदा-महराजगंज रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली, पिकअप व अन्य वाहनों पर निःशुल्क रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। साथ ही, कोहरे के दौरान गन्ने की ट्रॉलियों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव युक्त लाल कपड़ा लगाने के लिए जागरूक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य वाहनों की दृश्यता बढ़ाना और दुर्घटनाओं को कम करना है।
इसके अलावा, यातायात पुलिस ने 124 वाहनों व बैरियर पर रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप लगाकर यातायात नियमों के पालन की अपील की। पीए सिस्टम के माध्यम से भी आम जनता को यातायात नियमों के पालन की प्रेरणा दी गई।
यातायात माह के तहत यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस ने विभिन्न प्रकार के उल्लंघनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 82 वाहन चालकों को हेलमेट न पहनने पर, 16 को सीट बेल्ट न लगाने पर, और 37 को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर चालान किया गया। इसके अलावा, 23 वाहनों का चालान वैध बीमा न होने पर और 17 दोपहिया वाहन चालकों का चालान तीन सवारी चलाने पर किया गया।
नो-पार्किंग में खड़ी 20 गाड़ियों का भी चालान किया गया। ओवरस्पीडिंग करने वाले 12 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर, एम.वी. एक्ट की विभिन्न धाराओं में 65 चालान किए गए और 1,26,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
यह अभियान यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

